नवादा: साइबर थाना की पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, विधि विरुद्ध एक बालक को किया गया निरुद्ध
Nawada, Nawada | Jun 24, 2025 मंगलवार शाम 4:40 में विज्ञप्ति जारी कर बताया गया नवादा साइबर थाना की पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए मिरचक गांव से तीन साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया एवं विधि विरुद्ध एक बालक को निरुध किया गया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान शिव शंकर कुमार, रोशन कुमार एवं पुष्पजय कुमार के रूप में की गई है।