नवादा: समाहरणालय कार्यालय प्रकोष्ठ में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत द्वितीय अपील की हुई सुनवाई
Nawada, Nawada | Jun 24, 2025 मंगलवार शाम 4:40 में विज्ञप्ति जारी कर बताया गया नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई की गई। इस अवसर पर द्वितीय अपील के अंतर्गत कुल 03 परिवादी उपस्थित हुए। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक मामले की विधिवत सुनवाई की गई।