इंदौर: खजराना क्षेत्र के पटेल मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें जलीं
Indore, Indore | Dec 3, 2025 खजराना इलाके की दुकानों में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने प्रयास किया। बताया जा रहा कि इस आगजनी की चपेट में कई दुकानों और गाड़ियां भी आई। खजराना ACP कुंदन मंडलोई ने बुधवार रात 8 बजे कहा, "खजराना थाना क्षेत्र में एक बंद परिसर में आग की सूचना मिली थी। तुरंत दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंची। आम जन और व्यापारी एसोसिएशन द्वारा भी मदद की गई