हुज़ूर: भारत टॉकीज चौराहे के समीप नशे की हालत में 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस व निगम की टीम ने किया रेस्क्यू
Huzur, Bhopal | Apr 28, 2025 भोपाल के भारत टॉकीज चौराहे के पास सोमवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। नशे की हालत में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे युवक नशे की हालत में टावर पर चढ़ गया। टावर की ऊंचाई लगभग 80 फीट है। जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो वे हैरान रह गए। करीब एक घंटे तक वह टावर पर चढ़ा रहा और वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।