हुज़ूर: भोपाल के छोला मंदिर इलाके में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Apr 28, 2025 भोपाल के छोला मंदिर इलाके में रहने वाले एक युवक ने रविवार रात को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह ड्राइवरी करता था।उसने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा कि भुला देना मुझे,है अलविदा तुझे, तुझे जीना है मेरे बिना। सोमवार दोपहर को पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।