बेलागंज थाना क्षेत्र के भेड़ीया गांव से पुलिस ने हत्या के प्रयास करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शुक्रवार की शाम 6:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी होने के बाद बताया कि पुलिस ने हत्या के प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे करण पासवान एवं गिरनी पासवान को गुरुवार की रात 10:00 बजे गिरफ्तार किया गया है.