नवादा: नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर फरार 62 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Nawada, Nawada | Jul 13, 2025 नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर पिछले 24 घंटे में 62 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस पर हमला मामले में 30, मद्य निषेध में 10 एवं अन्य गिरफ्तारी 22 कुल 62 गिरफ्तारियां हुई। पुलिस अधीक्षक, नवादा ने बताया कि नवादा पुलिस इस तरह के क्रुर एवं जघन्य अपराध करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं सजा दिलाने के लिए लगातार संकल्पित है।