नवादा: नवादा सदर अस्पताल में जलजमाव से मरीजों और उनके परिजनों को हो रही परेशानी, स्थिति में नहीं हो रहा सुधार
Nawada, Nawada | Jul 13, 2025 नवादा सदर अस्पताल में बारिश का पानी बड़ी समस्या बन गया है। थोड़ी सी बारिश में ही अस्पताल परिसर जलमग्न हो जाता है। अस्पताल में जल निकासी की व्यवस्था होने के बावजूद स्थिति नियंत्रण में नहीं है। विभाग जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। डीएस ऑफिस, सर्जिकल वार्ड, जांच विभाग और एक्स-रे विभाग तक पहुंचने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ता है। रविवार को 5:30 बजे