वारिसनगर: रघुनाथपुर चौक पर ज्वैलरी दुकानदार से लूट, जानलेवा हमले का भी प्रयास
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर चौक पर एक ज्वैलरी दुकानदार के साथ लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दुकानदार आदर्श कुमार, निवासी रामपुर विशुन, अपनी दुकान बढ़ाकर घर जा रहे थे, तभी रास्ते में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। इस मामले को लेकर पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है।