जांजगीर: ठाकुर छेदीलाल शासकीय महाविद्यालय जांजगीर में आज से जिला स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन
आज रविवार सुबह करीब 10 बजे मिली जानकारी अनुसार भारत सरकार की खेलों के विकास के लिए चलाई जा रही योजना खेलो इंडिया के तहत जिले के ठाकुर छेदीलाल शासकीय महाविद्यालय जांजगीर में जिला स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन आज 2 मार्च से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता को अस्मिता सिटी महिला हॉकी लीग नाम दिया गया है।