मनिया: रेलवे अंडरपास में लगी भीषण आग, ग्रामीणों के ईंधन और उपले जलकर हुए राख
Mania, Dholpur | May 17, 2026 मनिया थाना क्षेत्र के ऐदलपुर गांव में बने रेलवे अंडरपास में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग अंडरपास में रखे ग्रामीणों के ईंधन, उपले और अन्य सामान में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्