शाहजहांपुर। पुवायां विधायक चेतराम ने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। विधायक द्वारा दिए गए पत्र में बताया गया है कि विधानसभा पुवायां अंतर्गत विकास खंड बंडा से पुवायां के बीच एनएच-ए पर सबली गांव के पास टोल प्लाजा संचालित है।