कहरा: सौरबाजार थाना क्षेत्र के कचरा गांव में पूजा के लिए केला पत्ता लेने गई महिला को बाइक चालक ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान मौत
Kahara, Saharsa | Mar 19, 2025 सौरबाजार थाना क्षेत्र के कचरा गांव वार्ड 8 मे पूजा के लिए केला का पत्ता लाने जा रही एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार बाइक चालक ने ठोकर मारकर बाइक घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। बाइक के ठोकर लगने से बुजुर्ग महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा मे भर्ती करवाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने जख्मी को पटना रेफर कर दिया।