Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image
image
image
image

राहुल गांधी बने न्याय की आवाजः मुख्यमंत्री नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शिमला में सर्वदलीय कैंडल मार्च मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर आज शिमला में विभिन्न दलों और आम जनता की ओर से सर्वदलीय कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किया। कैंडल मार्च इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर से शुरू होकर स्कैंडल प्वाइंट होते हुए रिज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ भी दिलाई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह मार्च विभिन्न दलों के सहयोग से निकाला गया। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे बच्चों को न्याय दिलाने की यह एक कोशिश है। हिमाचल प्रदेश की जनता न्याय की इस लड़ाई में संघर्ष कर रहे सभी युवाओं के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता होनी चाहिए, ताकि युवाओं को उनकी मेहनत का उचित फल मिल सके। उन्होंने नीट परीक्षा विवाद के कारण आत्महत्या करने वाले युवाओं के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की। भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकारें होती हैं, वहां पेपर लीक के मामले सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछली भाजपा सरकार के दौरान पुलिस भर्ती का पेपर लीक हुआ था। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन आयोग से जुड़े भर्ती परीक्षाओं के पेपर भी लीक हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही आयोग को भंग कर उसके स्थान पर राज्य चयन आयोग का गठन किया गया और दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। श्री सुक्खू ने कहा कि लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बच्चों की न्याय की लड़ाई को अपनी आवाज दी है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने इस सफल आयोजन के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) और आम जनता का धन्यवाद किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक कुलदीप राठौर और संजय रतन, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, महासचिव विनोद जिंटा, पूर्व विधायक राकेश सिंघा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, पार्षद, कांग्रेस तथा सीपीआईएम के नेताओं सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में शामिल हुए। .0.

Shimla Urban, Shimla | Jul 25, 2026

MORE NEWS

चौपाल के पुलबाहल में सेब की 10 हजार पौधों की नर्सरी पर जहरीले स्प्रे का आरोप, लाखों के नुकसान का दावा; पीड़ित परिवार ने मांगी सुरक्षा।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो, चौपाल

शिमला जिले के चौपाल उपमंडल के पुलबाहल क्षेत्र में सेब की नर्सरी को कथित रूप से जहरीले खरपतवार नाशक स्प्रे से नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने चौपाल थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ न्याय की मांग की है।

चौपाल में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान पीड़ित ने बताया कि उनकी सेब की नर्सरी में करीब 10 हजार पौधे तैयार किए गए थे। आरोप है कि किसी ने नर्सरी में खरपतवार नाशक स्प्रे कर दिया, जिससे अधिकांश पौधे झुलस गए। उनका दावा है कि इस घटना से उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि जिस परिवार पर वे संदेह जता रहे हैं, उसका आपराधिक इतिहास रहा है। उनका कहना है कि उक्त परिवार ने पहले भी उनके बड़े भाई के साथ मारपीट की थी, जिसमें उनके भाई की टांगें टूट गई थीं। परिवार ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और पुलिस से उचित संरक्षण उपलब्ध कराने की मांग की है।

पीड़ित ने प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और जिम्मेदार लोगों का पता चल सकेगा।

चौपाल के पुलबाहल में सेब की 10 हजार पौधों की नर्सरी पर जहरीले स्प्रे का आरोप, लाखों के नुकसान का दावा; पीड़ित परिवार ने मांगी सुरक्षा। न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो, चौपाल शिमला जिले के चौपाल उपमंडल के पुलबाहल क्षेत्र में सेब की नर्सरी को कथित रूप से जहरीले खरपतवार नाशक स्प्रे से नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने चौपाल थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ न्याय की मांग की है। चौपाल में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान पीड़ित ने बताया कि उनकी सेब की नर्सरी में करीब 10 हजार पौधे तैयार किए गए थे। आरोप है कि किसी ने नर्सरी में खरपतवार नाशक स्प्रे कर दिया, जिससे अधिकांश पौधे झुलस गए। उनका दावा है कि इस घटना से उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि जिस परिवार पर वे संदेह जता रहे हैं, उसका आपराधिक इतिहास रहा है। उनका कहना है कि उक्त परिवार ने पहले भी उनके बड़े भाई के साथ मारपीट की थी, जिसमें उनके भाई की टांगें टूट गई थीं। परिवार ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और पुलिस से उचित संरक्षण उपलब्ध कराने की मांग की है। पीड़ित ने प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और जिम्मेदार लोगों का पता चल सकेगा।

Shimla Urban, Shimla | Jul 25, 2026

*सुन्नी के समग्र विकास को गति, 25 करोड़ की पेयजल योजना एक माह में होगी समर्पित - विक्रमादित्य सिंह*

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है तथा लोगों को सभी मूलभूत एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को सुन्नी तहसील में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
कैबिनेट मंत्री आज सुन्नी में नगर पंचायत सुन्नी के कार्यक्रम में उपस्थित जनता को सम्बोधित कर रहे थे। 
लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जा रही सुन्नी पेयजल योजना का 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। आगामी एक माह के भीतर यह योजना सुन्नी के लोगों को समर्पित कर दी जाएगी। इसी प्रकार, सिराज क्षेत्र के केलबागड़ी में 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पेयजल योजना हाल ही में लोगों को समर्पित की गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को पेयजल की समस्या से राहत मिली है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा सुन्नी बस डिपो को 10 नई इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससे सुन्नी तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और आवागमन संबंधी समस्याओं में कमी आएगी।
उन्होंने सुन्नी-लूहरी सड़क मार्ग के विस्तारीकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा, जिससे लोगों को लंबी यात्रा और घंटों के सफर से राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने विश्व बैंक के सहयोग से एचपी रेड्डी परियोजना के अंतर्गत सुन्नी-लूहरी सड़क मार्ग के उन्नयन एवं विस्तारीकरण के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। इससे इस सड़क मार्ग को अधिक चौड़ा, सुरक्षित तथा गुणवत्तायुक्त बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गत महीनों थली पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके मरम्मत कार्य के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वर्तमान में पुल की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है।
इसके अतिरिक्त, सुन्नी क्षेत्र के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मल निकासी परियोजना के टेंडर जारी कर दिए गए हैं तथा शीघ्र ही इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

*सुन्नी में होगा बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण*
उन्होंने बताया कि सुन्नी में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के माध्यम से 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, हनुमान मंदिर के समीप वातानुकूलित (एसी) लाइब्रेरी का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

*यह रहे उपस्थित* 
इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष शिमला ग्रामीण हरी कृष्ण हिमराल, पंचायत समिति अध्यक्षा कौशल्या, नगर पंचायत सुन्नी की अध्यक्षा सत्या वर्मा, उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) सुन्नी राजेश वर्मा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*जनसमस्याएं सुनी, शांतिपूर्ण सामाजिक मार्च में लिया हिस्सा*
इससे पूर्व लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों के सहयोग से अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया। उन्होंने सुन्नी बाजार में शांतिपूर्ण सामाजिक मार्च में भी हिस्सा लिया। 
-0-

*सुन्नी के समग्र विकास को गति, 25 करोड़ की पेयजल योजना एक माह में होगी समर्पित - विक्रमादित्य सिंह* लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है तथा लोगों को सभी मूलभूत एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को सुन्नी तहसील में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री आज सुन्नी में नगर पंचायत सुन्नी के कार्यक्रम में उपस्थित जनता को सम्बोधित कर रहे थे। लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जा रही सुन्नी पेयजल योजना का 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। आगामी एक माह के भीतर यह योजना सुन्नी के लोगों को समर्पित कर दी जाएगी। इसी प्रकार, सिराज क्षेत्र के केलबागड़ी में 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पेयजल योजना हाल ही में लोगों को समर्पित की गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को पेयजल की समस्या से राहत मिली है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा सुन्नी बस डिपो को 10 नई इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससे सुन्नी तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और आवागमन संबंधी समस्याओं में कमी आएगी। उन्होंने सुन्नी-लूहरी सड़क मार्ग के विस्तारीकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा, जिससे लोगों को लंबी यात्रा और घंटों के सफर से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने विश्व बैंक के सहयोग से एचपी रेड्डी परियोजना के अंतर्गत सुन्नी-लूहरी सड़क मार्ग के उन्नयन एवं विस्तारीकरण के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। इससे इस सड़क मार्ग को अधिक चौड़ा, सुरक्षित तथा गुणवत्तायुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गत महीनों थली पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके मरम्मत कार्य के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वर्तमान में पुल की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त, सुन्नी क्षेत्र के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मल निकासी परियोजना के टेंडर जारी कर दिए गए हैं तथा शीघ्र ही इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। *सुन्नी में होगा बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण* उन्होंने बताया कि सुन्नी में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के माध्यम से 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, हनुमान मंदिर के समीप वातानुकूलित (एसी) लाइब्रेरी का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। *यह रहे उपस्थित* इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष शिमला ग्रामीण हरी कृष्ण हिमराल, पंचायत समिति अध्यक्षा कौशल्या, नगर पंचायत सुन्नी की अध्यक्षा सत्या वर्मा, उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) सुन्नी राजेश वर्मा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। *जनसमस्याएं सुनी, शांतिपूर्ण सामाजिक मार्च में लिया हिस्सा* इससे पूर्व लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों के सहयोग से अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया। उन्होंने सुन्नी बाजार में शांतिपूर्ण सामाजिक मार्च में भी हिस्सा लिया। -0-

Shimla Urban, Shimla | Jul 25, 2026

Shimla Urban, Shimla | Jul 25, 2026