सिधौली: बीड़ी पीने के चक्कर में गोरखपुर एक्सप्रेस से नीचे गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक, उपचार जारी
जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के जलालपुर के पास गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में बीड़ी पीने के चक्कर में दरवाजे पर खड़ा व्यक्ति पीछे से धक्का लग जाने से रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन से नीचे गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गया था, घायल व्यक्ति को उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है डॉक्टर ने हालात को नाजुक बताई है।