दरभंगा: फर्जी दस्तावेजों से सिम जारी कर साइबर अपराध को बढ़ावा देने वाले गिरोह का खुलासा, साइबर DSP ने दी जानकारी
आर्थिक अपराध इकाई, पटना से प्राप्त सूचना के आधार पर दरभंगा जिले में फर्जी दस्तावेजों के जरिए सिम कार्ड जारी कर साइबर अपराध को बढ़ावा देने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। जांच में पाया गया कि जिले के विभिन्न सिम रिटेलरों द्वारा अवैध तरीके से सिम सक्रिय कर विदेश भेजा जा रहा है। इस संबंध में साइबर डीएसपी ने बुधवार को दोपहर 2:00 बजे कई बातों की जानकारी दी।