कैंपियरगंज: रावतगंज के दशहरा मेले में श्रीराम ने किया रावण वध, उमड़ा भीड़ का सैलाब
गोरखपुर के रावतगंज रामलीला मैदान में दशहरा मेले में प्रभु श्रीराम के रावण वध का सजीव मंचन हुआ, जहां दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। साल 1900 से चली आ रही इस परंपरा को रामलीला समिति के सैकड़ों पदाधिकारियों द्वारा आयोजित किया गया।