हुज़ूर: रातीबड़ इलाके में रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Sep 5, 2024 भोपाल के रातीबढ़ इलाके में रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मां नहाने के लिए बाथरूम में गई तब तक बेटी सही सलामत थी। थोड़ी देर बाद जब मांबाथरूम से वापस आई तो बेटी फांसी के फन्दे पर झूलती मिली। पड़ोसियों की मदद से उसे तुंरत ही अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।