हुज़ूर: ग्वालियर में हुई एयरफोर्स के पायलट की मौत के मामले में भोपाल कोर्ट ने ₹1 करोड़ 69 लाख 75 हजार का मुआवजा देने के दिए आदेश
Huzur, Bhopal | Sep 5, 2024 ग्वालियर में 3 साल पहले सड़क हादसे में हुई एयरफोर्स के पायलट अनुज यादव की मौत के मामले में भोपाल की कोर्ट ने एक करोड़ 69 लाख 75 हजार रुपए का मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। जिला न्यायाधीश प्रशांत शुक्ला की अदालत ने ट्रक ड्राइवर और ट्रक मालिक के साथ ही द ओरिएंटल इंश्योरेंस लिमिटेड कंपनी को ये राशि मृतक पायलट के माता-पिता को देने का फैसला सुनाया है।