हुज़ूर: आरिफनगर स्थित निर्माणाधीन नादरा बस स्टैंड पर काम की तलाश में बैठे मजदूर को युवक ने पत्थर मारकर उतारा मौत के घाट
Huzur, Bhopal | Sep 5, 2024 आरिफ नगर में स्थित निर्माणाधीन नादरा बस स्टैंड पर काम मिलने की तलाश में बैठे मजदूर पर युवक ने पत्थर से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।पीएम रिपोर्ट मिलते ही हत्या का केस दर्ज किया जाएगा।आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया गया है।