ऊंचाहार: जगतपुर के बसई मजरे चूली गाँव में जमीन बंटवारे के विवाद में हुई मारपीट में 5 लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस
ऊँचाहार तहसील के जगतपुर थाना क्षेत्र केअंतर्गत बसई मजरे चूली गाँव में रविवार की शाम, जमीन बंटवारे के विवाद में गाँव निवासी नंदकिशोर व रामबहादुर के परिवार के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई।घटना में दोनों पक्षों से कुल 5 लोग घायल हो गये, सूचना पर पहुंची पीआरवी ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।