शादी समारोह में 5 सेकेंड में 15 राउंड फायरिंग, वीडियो वायरल
बुलंदशहर। खुर्जा निवासी शादाब का शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक कथित तौर पर करीब पांच सेकेंड में 17 राउंड फायरिंग करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद हर्ष फायरिंग को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात सामने आ रही है।