स्वार: नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया जुलूस
Suar, Rampur | Aug 26, 2026 ईद मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को स्वार नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह करीब 9 बजे नगर में जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया जुलूस के दौरान लोगों ने नात-ए-पाक पढ़ते हुए पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी मनाई।