भदेसर: पीपली का गुड़ा जंगल में भीषण आग से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों में भारी नाराजगी
सोमवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भदेसर उपखंड के गांव पीपली का गुड़ा के पास स्थित जंगल में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई जिसने धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी लेकिन भदेसर में फायर ब्रिगेड नहीं होने से समय पर राहत नहीं मिल सक