करेली: करेली के पीरा तिराहे पर बाइक-हार्वेस्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत
नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र में शनिवार सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। पीरा तिराहे के पास एक बाइक और हार्वेस्टर की टक्कर में यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार, करेली से अपने घर लौट रहे तीन मजदूर बाइक पर सवार थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक हार्वेस्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक आनंदी रजक की मौके पर ही मौत हो गई।