गोरखपुर: विवाहिता की हत्या करने वाला प्रेमी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, एसपी सिटी ने दी जानकारी
एम्स थाना क्षेत्र में हुई एक विवाहित महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू,315 बोर का तमंचा,जिंदा व खोखा कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।05 मई 2026 की रात आरोपी ने एक महिला की हत्या कर शव को छावनी रेलवे स्टेशन के पास कच्चे रास्ते पर फेंक दिया था।