बांसडीह: सहतवार कस्बे में अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से लिटिल स्टार स्कूल का गेट टूटा, घटना CCTV कैमरे में कैद हुई
सहतवार कस्बा स्थित लिटिल स्टार स्कूल के मेन गेट में अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया ।जिससे विद्यालय का गेट टूट गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई ।विद्यालय के प्रबंधक अजीत दीक्षित ने बुधवार की देर रात बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से विद्यालय का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करने की मांग किया है।