बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एसआईआर को लेकर आयोजित भाजपा की बैठक के दौरान चोरी की घटना सामने आई। राजघाट स्थित कॉलेज में बैठक में शामिल होने आईं भाजपा महिला मंडल उपाध्यक्ष गुलाबो देवी की बाइक अज्ञात चोर ले गया। बैठक खत्म होने पर बाइक गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज में चोर बाइक ले जाता दिखा। पुलिस जांच में जुटी है।