ओसियां: सरकारी आदेश के बाद आऊ कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रंग रोगन का कार्य हुआ शुरू
Osian, Jodhpur | Oct 12, 2025 राजस्थान सरकार ने प्रदेश में पहली बार दीवाली के पहले 65 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में रंग, रोगन और मरम्मत के साथ ही सजावट करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 11 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक रंग, रोगन एवं मरम्मत को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, 18 अक्टूबर के बाद स्कूलों में रोशनी भी की जाएगी।