मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू: पंजाब जा रही मादक पदार्थ की खेप पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में आरोपी घायल
यूपी के सोनभद्र में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने झारखंड के पलामू (मेदिनीनगर) से पंजाब ले जाई जा रही करीब 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य की मादक पदार्थों की खेप बरामद की है। इस दौरान पुलिस और तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि