आरा: श्रीटोला के समीप वंदे भारत ट्रेन का पत्थर से इंजन का शीशा तोड़ने वाला युवक गिरफ्तार,इंजन का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Arrah, Bhojpur | Jun 6, 2026 पिछले दिनों आरा रेलवे स्टेशन के सभी श्रीटोला नाहर के पास पत्थर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन का शीशा फोड़ दिया गया था। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इंजन में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान आरपीएफ पुलिस के द्वारा की गई। बहिरो के रहने वाले गावस्कर पासवान को आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने गिरफ्तार किया।