पटना ग्रामीण: खाजपुरा में महिला के साथ दुर्व्यवहार का मामला निकला फर्जी, सचिवालय थाने में SDPO 2 साकेत कुमार ने दी जानकारी
खाजपुरा में एक गेस्ट हाउस के पास एक महिला के साथ दुर्व्यवहार का मामला फर्जी निकला है। बुधवार दोपहर 3:20 पर मामले की जानकारी SDPO 2 साकेत कुमार ने देते हुए बताया कि कुछ न्यूज़ चैनल के माध्यम से यह दिखाया जा रहा है कि महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया है लेकिन जब पुलिस वहां पर पहुंच कर पूछताछ की तो पता चला कि ऐसा कोई मामला नहीं हुआ है।