सांगानेर: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर पूर्व CM अशोक गहलोत ने राजस्थान में कम मजदूरी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र
देश भर में आज 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जा रहा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि राजस्थान में मजदूरी की दरें देश में सबसे कम है। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस से एक दिन पहले गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लैटर लिखा। इसमें गहलोत ने राजस्थान में न्यूनतम मजदूरी की दरों को बढ़ाने की मांग उठाई है।