फिरोज़ाबाद: फर्जी सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर दस लाख पचास हजार फ्राड मामले में थाना साइबर क्राइम ने तीन अभियुक्त किये गिरफ्तार
थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा थाना साइबर क्राइम पर पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्तों रवि शुक्ला, शोएब आलम, आदित्य कुमार उर्फ घनश्याम, अकील अहमद को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से 03 अभियुक्तों शोएब आलम,, आदित्य उर्फ घनश्याम व अकील अहमद को रविवार दोपहर गिरफ्तार किया गया है एवं गिरोह के 01 सदस्य रवि शुक्ला को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है।