अतरौली: पाली मुकीमपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में मारी टक्कर, दो मासूम बहनों की मौत
पाली मुकीमपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में मारी टक्कर, दो मासूम बहनों की हुई मौत अलीगढ़ जनपद पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव लाहस्की में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसे में दो मासूम बहनों की मौत हो गई। गांव निवासी कैलाश चंद की बेटियां निक्की (6) और निधि (8) अपने ताऊ लखपत सिंह के साथ करीब ढाई बजे बाइक से खेतों की ओर से गांव लौट रही थीं।