मेहनगर: मेंहनगर थाना की पुलिस टीम ने छेड़छाड़ व धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को बोगरिया बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेजा
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में मेंहनगर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक अक्षय प्रताप सिंह व मय हमराह फोर्स ने छेड़छाड़ व धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी अश्वनी कुमार पुत्र शिवकुमार को बोगरिया बाजार से गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।