संगरिया: पुलिस ने ढोलनगर की रोही से एक कार सवार को पोस्त के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस ने अवैध पोस्त के साथ कार सवार को गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार एस आई राजेंद्र प्रसाद ने शनिवार सुबह 8 बजे नाकाबंदी दौरान रोही ढोलनगर से कार सवार अमनदीप निवासी कोलार रोड रामपुरा को पकड़कर उसके पास से 1किलो 725 ग्राम पोस्त बरामद कर पोस्त व कार जब्त की है। पुलिस ने यह मामला एन डी पी एस एक्ट में दर्ज इसकी जांच टिब्बी थाना प्रभारी को सौंपी