सज्जनगढ़: सज्जनगढ़: टिम्बा महुड़ी गांव में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
भारतीय जनता पार्टी का 47वाँ स्थापना दिवस सोमवार दोपहर 3 बजे सज्जनगढ़ मंडल के टिम्बा महुड़ी ताम्बेशरा में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और प्रभारी मनोज चौहान रहे, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमनलाल गरासिया ने की।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि हरेंद्र नायक, लालसिंह मयूर, भूपत लबाना और हिमांशु पंचाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।