गुना नगर: ग्राम झीला: मक्का की फसल की रखवाली कर रहे 21वर्षीय युवक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने जबरन खिलाया जहरीला पदार्थ हालत गंभीर
गुना। पड़ोसी जिले अशोकनगर के शाढ़ौरा तहसील अंतर्गत ग्राम झीला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपने खेत पर मक्के की फसल की रखवाली कर रहे एक युवक को तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने जमीन पर पटक कर जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया और मौके से रफूचक्कर हो गए। गंभीर हालत में युवक को गुना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।