खैरथल में जनगणना 2027 को लेकर बैठक एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया
खैरथल नगर परिषद सभागार में जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के तहत महत्वपूर्ण बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार यह प्रशिक्षण उपखंड अधिकारियों एवं चार्ज जनगणना अधिकारियों के लिए आयोजित किया गया। कलेक्टर ने जनगणना को अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य बताते हुए निर्देश दिए।