मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष शनिवार को नर्मदापुरम स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर आयोजित मुलाकात के दौरान पवैया ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।