पुलिस में नेशनल हाईवे स्थित कटियरा गांव के टोल प्लाजा के पास से चोरी के एक ट्रैक्टर को बरामद किया है। यह ट्रैक्टर 21 दिसंबर को गिरधरिया निवासी नागेंद्र सिंह के घर के आगे से अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई थी। जिसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर को बरामद किया है तथा ट्रैक्टर ट्राली की तलाश कर रही है..