पोहरी: पोहरी एसडीएम जेपी गुप्ता ने अधिकारियों के साथ अहेरा ग्राम का किया भृमण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा,दिए निर्देश
Pohri, Shivpuri | Jun 18, 2026 पोहरी अनुभाग के आदिवासी बाहुल्य ग्राम अहेरा का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एसडीएम जेपी गुप्ता,एसडीओपी आनंद राय,जनपद सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारियों के साथ गुरुवार दोपहर 1 बजे आकस्मिक भृमण किया।ग्रामीणों द्वारा मौखिक चर्चा के दौरान पेयजल समस्या के बारे में बताया जिस पर एसडीएम ने पीएचई विभाग के उपयंत्री को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।