हुज़ूर: खजूरी थाना क्षेत्र में आयशर की टक्कर से पेट्रोल पंप कर्मचारी की मौत
Huzur, Bhopal | Jun 18, 2026 भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नितेश पुत्र अशोक यादव निवासी आमना खेड़ी के रूप में हुई है। नितेश भैंसा खेडी स्थित एक पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समैन काम करता था।