ग्वालियर गिर्द: आरक्षक अंकित की मौत का खुलासा: दोस्त बोला- पता था मर जाएगा, फिर भी जंगल में छोड़कर भाग गया
ग्वालियर में सोमवार रात करीब 10 बजे पुलिस आरक्षक अंकित तोमर की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस ने मृतक के दोस्त रामहेत गुर्जर पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया है कि हादसे के बाद भी अंकित की जान बच सकती थी, लेकिन आरोपी उसे घायल हालत में जंगल में तड़पता छोड़कर भाग गया।