चंदनकियारी: खामारबेंदी में भगवान परशुराम और बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे बेरमो विधायक जयमंगल सिंह
चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत मामरकुदर के खामारबेंदी में भगवान परशुराम और संकटमोचन बजरंगबली के भव्य मंदिर का निर्माण पूरा हुआ। पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ मंगलवार को समापन हो गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बेरमो विधायक जयमंगल सिंह पहुंचे और मंदिर की चौखट पर मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।