बड़ौत: बड़ौत में 2 युवकों के अपहरण और 2 करोड़ की फिरौती मामले में शामली निवासी ₹25,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Apr 16, 2025 कोतवाली बड़ौत पुलिस ने बुधवार शाम करीब 7:15 बजे बताया कि पट्टी चौधरान बड़ौत निवासी बिलाल ने 1 मार्च को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई नूर मोहम्मद व उसके दोस्त शावेज का अपहरण कर फोन पर 2 करोड रुपए की फिरौती की मांग की गई, जिसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में ₹25000 के इनामी आरोपी बिजेंद्र मलिक निवासी शामली को गिरफ्तार कर लिया।