छतरपुर में पति-पत्नी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी की मौत; पति गंभीर, ग्वालियर रेफर
छतरपुर जिले के बंसिया थाना क्षेत्र के मोतीपुरवा गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद गंभीर घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही बंसिया पुलिस मौके पर पहुंची। विवाद की वजह को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
⚠️ पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
#छतरपुर #बंसिया #BreakingNews #ChhatarpurNews #BundeliBhaukaal