मढ़ौरा: मढ़ौरा एसडीओ आवास के सामने झुलस रहा बिजली का खंभा, दुर्घटना की आशंका
मढ़ौरा एसडीओ आवास के सामने स्थित सड़क के बीचों बीच एक एक विधुत तार ट्रांसफॉर्मर से सीधे झुल रहा है जो किसी अप्रिय दुर्घटना को दावत दे रहा है और दुर्घटना की संभावना सबसे ज्यादा है। आसपास के लोगों ने मंगलवार की सुबह नौ बजे से बताया कि इस रास्ते से एसडीओ व एसडीपीओ के अलावे कई महत्वपूर्ण लोग जाते हैं और विधुत तार के लटकने से दुर्घटना की संभावना प्रबल है।