कप्तानगंज: कुशीनगर: पिपरा बुजुर्ग गाँव में बच्चों से भरी स्कूली वैन झोपड़ी में घुसी, 8 वर्षीय छात्र घायल
कुशीनगर रामकोला थाना क्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग के पास सोमवार को जहां बच्चों से भरी एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर झोपड़ी में जा घुसी। हादसा रामकोला–पकड़ियार रोड पर पिपरा बुजुर्ग गांव के पास हुआ। इस दुर्घटना में बरवा बाजार निवासी 8 वर्षीय छात्र दिव्यांश घायल हो गया, जिसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि झोपड़ी पक्की दीवार नही